नई दिल्ली : आज देश स्वदेशी की उन्नत दम देखेगा. तेजस मार्क-1A की आज पहली उड़ान है. तेजस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से बनाया गया लड़ाकू विमान है.
इस उड़ान के बाद जल्द वायुसेना को दो नए विमान मिल जाएंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे. तेजस मार्क-1A तेजस LCA का आधुनिक संस्करण है. इसके 65 फीसदी से अधिक उपकरण भारत में बने हैं.
यह विमान 2200 किमी प्रति घंटा की गति से उड़ान भर सकता है. करीब 9 टन वजनी हथियार ले जाने में सक्षम है. अमेरिकी इंजन वक्त पर न मिलने के कारण इनमें 2 साल की देरी हुई. तेजस मार्क-1A को बीकानेर के नाल एयरबेस पर तैनात करने की योजना है.