तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान, बोले- गांधी परिवार मदद मांगे तो 1 हजार करोड़ भी जुटा सकते हैं, विपक्ष ने लिया निशाने पर

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान, बोले- गांधी परिवार मदद मांगे तो 1 हजार करोड़ भी जुटा सकते हैं, विपक्ष ने लिया निशाने पर

नई दिल्लीः तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बड़ा बयान दिया. हैदराबाद में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि गांधी परिवार को जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए. यदि गांधी परिवार मदद मांगे तो 1 हजार करोड़ भी जुटा सकते हैं. इस बयान के बाद रेवंत को विपक्ष ने निशाने पर लिया है. 

भाजपा और BRS ने राज्य कांग्रेस कमेटी को गांधी परिवार का 'ATM' बताया है. भाजपा ने कहा कि राज्य का खजाना दबाव में, कल्याणकारी योजनाएं लंबित है. तब सीएम एक परिवार के लिए धन जुटाने की बात कैसे कर सकते हैं.