बांसवाड़ा के मोटागांव में युवक की हत्या के बाद उपजा तनाव, आक्रोशित भीड़ ने गांव के कई घरों को लगाई आग

बांसवाड़ा के मोटागांव में युवक की हत्या के बाद उपजा तनाव, आक्रोशित भीड़ ने गांव के कई घरों को लगाई आग

बांसवाड़ा: मोटागांव में युवक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति हुई. 40 घरों में आग लगाई थी. युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई. आक्रोशित भीड़ ने गांव के लगभग 35 से 40 घरों को आग के हवाले किया. घटना के बाद पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हुआ. हजारों की संख्या में लोग थाने पर डटे हुए है. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मोर्चा संभाला. अब तक 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है. मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

आपको बता दें कि बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद घरों में आगजनी की घटना हुई.  बांसवाड़ा के मोटा गांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव की घटना है. पुराने विवाद ने भीषण हिंसा का रूप लिया. युवक-युवती से जुड़े पुराने मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए. युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की. 

युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आग लगाई. दूसरे पक्ष के कई घरों और बाड़ों में आग लगाई. मौके पर पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों के विरोध का सामना करना पड़ा. भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव किया. मौके पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया. फिलहाल पूरा गांव छावनी में तब्दील हुआ. पुलिस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास कर रही है.