जयपुरः विधानसभा में सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है UGC बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड सामने नहीं आया. सामाजिक सद्भाव की बात हम करते हैं. किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए.
बजट सत्र को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. क्योंकि सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी हमने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपने सुझाव रखे हैं. विधायकों के अधिकार कम किए गए हैं. जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी है. Ercp,और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार बात ही नहीं करना चाहती. सकारात्मकता के साथ सदन में हम सहयोग करेंगे.
बीजेपी सनातन और शंकराचार्य का अपमान कर रही है. बीजेपी अपना अलग सनातन थोपना चाहती है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया जा रहा है. कभी उनको स्नान के लिए प्रोटोकॉल दिया जाता है. आज उनका अपमान किया जा रहा है. देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. सदन चलाने की जिम्मेदारी दोनों पक्षों की है. पहली बार विपक्ष का नेता दलित बना है. मुझे तो हजम करो. लेकिन मुझे भी हजम नहीं किया जा रहा. मैं जनहित के मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाऊंगा.