जयपुर: बजट घोषणा 2026-27 से जुड़ी खबर मिल रही है. बीसलपुर बांध के कमांड एरिया में फव्वारा सिस्टम से सिंचाई होगी. राजमहल, दूनी और दाखिया नहर से किसानों को पानी दिया जाएगा. करीब ढाई हजार खेतों तक नहरों से पानी पहुंचेगा.
तीन माइनरों से जुड़े 10 हजार 500 किसानों को लाभ मिलेगा. तीनों माइनरों पर पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 3 क्यूसेक प्रति हजार एकड़ के हिसाब से पानी दिया जा सकेगा. खेतों तक पानी पहुंचने से पहले ठेका कंपनी किसानों को ट्रेनिंग देगी. एक साल बाद किसान के खेत तक पानी पहुंच सकेगा. जल संसाधन विभाग ने बजट घोषणा पर काम शुरू किया.
बजट घोषणा 2026-27 से जुड़ी खबर:
-बीसलपुर बांध के कमांड एरिया में होगी फव्वारा सिस्टम से सिंचाई
-राजमहल, दूनी और दाखिया नहर से दिया जाएगा किसानों को पानी
-करीब ढाई हजार खेतों तक पहुंचेगा नहरों से पानी
-तीन माइनरों से जुड़े 10 हजार 500 किसानों को मिलेगा लाभ
-तीनों माइनरों पर बनाए जाएंगे पंपिंग स्टेशन
-3 क्यूसेक प्रति हजार एकड़ के हिसाब से दिया जा सकेगा पानी
-खेतों तक पानी पहुंचने से पहले ठेका कंपनी देगी किसानों को ट्रेनिंग
-एक साल बाद किसान के खेत तक पहुंच सकेगा पानी
-जल संसाधन विभाग ने बजट घोषणा पर शुरू किया काम