जयपुर: आखिर कोटा एयरपोर्ट का सपना साकार हो रहा है. 25 साल पुराना सपना साकार हो रहा है. कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का आज शिलान्यास होगा.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो संदेश अंततः ओम बिरला के प्रयास रंग लाए दिखाया जाएगा.
पिछले 25 साल से ओम बिरला कोटा में एयरपोर्ट के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे. केंद्र सरकार में एयरपोर्ट की मंजूरी में बिरला का अहम रोल रहा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी सक्रिय योगदान रहा.
एयरपोर्ट के लिए जमीन आवंटन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. शंभूपुरा में शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के.राममोहन नायडू और प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की देखरेख में एयरपोर्ट बनेगा.