जयपुरः फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों मं धमाल मचा दिया है. फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 237 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया. पहले दिन 200 करोड़ पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म धुरंधर बनी. फिल्म को पहले वीकेंड के लिए 300 करोड़ की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग मिली है.
भारत में पहले दिन 103 करोड़ और पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ की कमाई हुई है. दो दिन में फिल्म का भारतीय कलेक्शन 225 करोड़ के पार पहुंच गया. मल्टीप्लेक्स में 24X7 शो चल रहे है. खास बात ये है कि शोले के बाद ऐसा क्रेज पहली बार दिखा है. जिसने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है.
वहीं पहले वीकेंड के साथ कलेक्शन को लेकर बड़ी उम्मीदें है. रविवार तक 400 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन अहम किरदार में है.