नई दिल्ली: अगस्त की पहली तारीख नियमों में बड़ा बदलाव हुआ. 1 अगस्त से कई बड़े नियम बदल रहे है. हर घर और हर जेब के साथ रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा. RBI ने बड़ा फैसला लिया. 1 अक्टूबर से FD की ब्याज दरें ऑनलाइन घोषित करना अनिवार्य होगा.
आज से स्पीड पोस्ट के नए नियम लागू किए गए. राखी भेजना पहले से सस्ता और आसान हुआ. LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू की गई. रसोई से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक असर पड़ सकता है. रेलवे ने बदला तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम, काउंटर पर नया टोकन सिस्टम लागू होगा. क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी अपडेट किया गया.
अब बिजली बिल और किराया भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ सकता है. ITR समय पर नहीं भरा तो जुर्माना लगेगा. लेट फाइलिंग पर अतिरिक्त फीस देनी होगी. CKYC 2.0 लागू, बैंकिंग और इंश्योरेंस में बार-बार KYC दस्तावेज़ देने की झंझट कम होगी. चीनी कारोबारियों पर स्टॉक लिमिट लागू की गई. दिल्ली में फ्री बस यात्रा के लिए पिंक स्मार्ट कार्ड जरूरी हुआ.
अगस्त की पहली तारीख... नियमों का बड़ा बदलाव:
-1 अगस्त से बदल रहे कई बड़े नियम
-हर घर और हर जेब के साथ रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
-RBI का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से FD की ब्याज दरें ऑनलाइन घोषित करना होगा अनिवार्य
-आज से स्पीड पोस्ट के नए नियम लागू, राखी भेजना हुआ पहले से सस्ता और आसान
-LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू, रसोई से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक पड़ सकता है असर
-रेलवे ने बदला तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम, काउंटर पर लागू होगा नया टोकन सिस्टम
-क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी किया गया अपडेट
-अब बिजली बिल और किराया भुगतान पर बढ़ सकता है अतिरिक्त शुल्क
-ITR समय पर नहीं भरा तो लगेगा जुर्माना, लेट फाइलिंग पर देनी होगी अतिरिक्त फीस
-CKYC 2.0 लागू, बैंकिंग और इंश्योरेंस में बार-बार KYC दस्तावेज़ देने की झंझट होगी कम
-चीनी कारोबारियों पर स्टॉक लिमिट लागू
-दिल्ली में फ्री बस यात्रा के लिए पिंक स्मार्ट कार्ड हुआ जरूरी