जयपुरः पिंकसिटी की सड़कों पर पहली गुलाबी इलेक्ट्रिक बस दौड़ी. जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 3 दिवसीय ट्रायल रन शुरू किया. बसों में GPS, CCTV कैमरे और पैनिक बटन जैसी आधुनिक सुविधाएं है. 9 और 12 मीटर लंबाई की ई-बसों की तकनीकी और बैटरी परफॉर्मेंस की जांच की जाएगी.
ट्रायल सफल रहा तो जून तक सड़कों पर 300 से ज्यादा ई-बसें उतरेंगी. नई बसों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा और प्रदूषण में कमी आएगी.