मिडिल ईस्ट के युद्ध हालातों के बाद गैस सिलेंडरों की किल्लत पर सरकार अलर्ट, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आमजन को नहीं होगी कोई परेशानी

मिडिल ईस्ट के युद्ध हालातों के बाद गैस सिलेंडरों की किल्लत पर सरकार अलर्ट, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आमजन को नहीं होगी कोई परेशानी

जयपुरः मिडिल ईस्ट के युद्ध हालातों के बाद गैस सिलेंडरों की किल्लत पर सरकार अलर्ट है. LPG किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता. सीएम भजनलाल शर्मा ने इसी विषय को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक ली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में LPG गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को कोई परेशानी नहीं होगी. प्रदेश में LPG की पर्याप्त उपलब्धता, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है. आम उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपलब्धता से लेकर वितरण व्यवस्था की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए. LPG गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित होंगे. 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए गए है. आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी. जमाखोरी और कालाबाजारी पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. जिला कलेक्टरों और अधिकारियों को निरीक्षण कर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है अफवाह और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश है. 

आमजन को गैस उपलब्धता और आपूर्ति से जुड़ी जानकारी समय-समय पर देने के निर्देश है. अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित है. राज्य और जिला स्तर पर विभागों, ऑयल कंपनियों और गैस वितरकों के साथ समन्वय कर समीक्षा होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की. कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें. किसी भी समस्या के लिए आमजन 181 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर सहायता ले सकते हैं. बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित उद्योग, पर्यटन, गृह, पशुपालन, परिवहन विभाग के अधिकारी और ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.