जयपुरः राज्स्थान में अब तपिश बढ़ेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. 24 घंटों में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई है. जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई है. आज भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग सहित उत्तरी हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है.
अगले 3-4 दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होंगी. तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. 9 मई से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू होने का अनुमान है.