कोटा में प्रसूताओं की मौत-तबीयत बिगड़ने का प्रकरण, पूरे घटनाक्रम को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर गंभीर

जयपुर: कोटा में प्रसूताओं की मौत और तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अत्यंत गंभीर है.सूचना मिलने ही खींवसर ने एक तरफ जहां हाईलेवल कमेटी को जांच के निर्देश दिए है, साथ ही जयपुर से एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम भी कोटा भेजी है.

खींवसर ने कहा कि गंभीर प्रसूताओं को एयरलिफ्ट कर जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन परिजनों के आग्रह पर फिलहाल शिफ्टिंग का फैसला स्थगित किया गया. फिलहाल एक प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है.

मंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की गहन जांच करवाई जा रही है. दवाइयों, फ्लूड और ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल उपकरणों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 72 घंटे में आने की उम्मीद है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

कोटा में प्रसूताओं की मौत-तबीयत बिगड़ने का प्रकरण: 
-पूरे घटनाक्रम को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर गंभीर
-कोटा में मौजूद अधिकारियों से ले रहे पल-पल की अपडेट
-फर्स्ट इंडिया से खास बातचीत में बोले चिकित्सा मंत्री खींवसर
-उन्होंने कहा कि 'हमने तो प्रसूताओं को एयरलिफ्ट करने की कर ली थी तैयारी'
-लेकिन परिजनों के आग्रह पर ही फिलहाल जयपुर शिफ्टिंग का फैसला किया स्थगित
-जयपुर से सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट धनंजय अग्रवाल को भेजा गया है कोटा
-जहां वे पूर्व में भेजी गई टीम के साथ कर रहे बेहतर ट्रीटमेंट
-फिलहाल एक प्रसूता की हालत बताई जा रही गंभीर
-घटना के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी दवाइयों, फ्लूड,
-ऑपरेशन थिएटर के उपकरणों के उठाए गए हैं सैंपल
-इन सैंपलों की 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट, जिसके बाद ही स्थिति होगी साफ
-लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरण में जो भी पाया जाएगा दोषी
-उसके खिलाफ सख्त से सख्त कि जाएगी कारवाई