राजस्थान में इस सप्ताह 40 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा, जयपुर सहित पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी

राजस्थान में इस सप्ताह 40 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा, जयपुर सहित पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी

जयपुरः प्रदेश में इस सप्ताह पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा. 12 से ज्यादा शहरों में 35 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच गया है. राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है. आंधी-बारिश थमने के बाद बढ़ी धूप से गर्मी में इजाफा हुआ है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है. 

रात के तापमान में भी अब ठंडक कम होती दिख रही है. मौसम विभाग का 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. फिलहाल राज्य में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है.