जयपुर: जयपुर नगर निगम के शेष चार वार्डों की तस्वीर भी साफ हुई. वार्ड 9,18, 25,34 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जबकि वार्ड 34 में भी कांग्रेस के सुरेश ने जीत हासिल की. वार्ड 18 से कांग्रेस के बंदिता शर्मा,नगर निगम के वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी की जीत हुई. वार्ड 25 से कांग्रेस की रेखा देवी ने जीत हासिल की. आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम में अब कांग्रेसी पार्षदों की संख्या 57 हुई. 78 वार्डों में बीजेपी के पार्षद,
जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जयपुर नगर निगम के शेष चार वार्डो की तस्वीर भी साफ हुई. वार्ड 9,18, 25,34 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जबकि वार्ड 34 में भी कांग्रेस के सुरेश ने जीत हासिल की. वार्ड 18 से कांग्रेस के बंदिता शर्मा, नगर निगम के वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी की जीत हुई. वार्ड 25 से कांग्रेस की रेखा देवी ने जीत हासिल की.
गौरतलब है कि कल चारों वार्डों के पांच बूथों पर पुनर्मतदान हुआ था. इससे पहले 146 वार्डों के नतीजे पहले ही सामने आ चुके थे. बीजेपी-78, कांग्रेस-53 वार्ड,निर्दलीय 15 वार्डों में विजयी हुए थे. जयपुर में बीजेपी के बोर्ड की तस्वीर साफ, सिर्फ चार वार्डों के नतीजों का इंतजार था. आज 150 वार्डों का पूरा चुनावी नक्शा साफ हुआ.चार वार्डों के परिणाम होल्ड होने से मेयर चुनाव प्रक्रिया स्थगित थी. नतीजे जारी होने के बाद मेयर चुनाव का कार्यक्रम जारी होगा.