Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के 10 नगर निगमों की तस्वीर लगभग साफ, जयपुर सहित इन जिलों में भाजपा को पूर्ण बहुमत

Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के 10 नगर निगमों की तस्वीर लगभग साफ, जयपुर सहित इन जिलों में भाजपा को पूर्ण बहुमत

जयपुरः प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम सामने आ रहे है. प्रदेश के 10 नगर निगमों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है. वहीं पाली, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर में निर्दलीयों पर निगाहें टिकी है. और वहीं बीकानेर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है. 

भाजपा नेताओं का दावा है कि पाली, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर निगम में भाजपा निर्दलीयों के संपर्क में है. भाजपा नेताओं के अनुसार इन सभी में निर्दलीयों के सहयोग भाजपा अपना बोर्ड बना लेगी. उधर अजमेर में धर्मेंद्र राठौड़ ने निर्दलीयों के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया है.      

वहीं जयपुर नगर निगम चुनाव की 143 वार्डों की मतगणना पूर्ण हो गई है. बीजेपी 77, कांग्रेस के 52 और 14 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं. EVM में तकनीकी खराबी के चलते 7 वार्डों का चुनाव परिणाम होल्ड पर हैं. वार्ड नंबर 9,18, 25, 34, 47,72,और वार्ड 148  का परिणाम अभी भी होल्ड पर हैं. हालांकि हार जीत के कम अंतर वाली तीन सीटों का परिणाम जल्द जारी हो सकता है. तीन वार्डों में EVM के मतपत्रों से ज्यादा हार जीत का अंतर है.