जयपुरः प्रदेश में निजी बसों की हड़ताल जारी है. फिलहाल हड़ताल खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे है. ऐसे में निजी बस संचालक डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा से मिले. लेकिन इस मुलाकात में कोई सहमति नहीं बन पाई है.
करीब 30 हजार निजी बसों का संचालन अभी ठप है. इस कारण पूरे प्रदेश में यात्री परेशान हो रहे हैं. खाटूश्याम जी के मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी हो रही है.
जयपुर RTO द्वितीय धर्मेन्द्र चौधरी को APO करने की मांग पर बस ऑपरेटर अड़े है. बसों से लगेज करियर नहीं हटाने की भी मांग है. सीज बसों को तुरंत रिलीज करने की भी मांग है.