जयपुर के चारदीवारी में आज निकल रही तीज माता की शाही सवारी, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया और कठपुतली नृत्य आकर्षण का केंद्र

जयपुर के चारदीवारी में आज निकल रही तीज माता की शाही सवारी, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया और कठपुतली नृत्य आकर्षण का केंद्र

जयपुरः आज हरित उत्सव और उमंग का पर्व हरियाली तीज है. सुहाने मौसम के बीच धूमधाम से तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है. जयपुर के चारदीवारी में आज तीज माता की शाही सवारी निकल रही है. त्रिपोलिया गेट से शुरू हुई शाही सवारी छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा स्थित पौंड्रिक पार्क पहुंचेगी. इस दौरान 175 लोक कलाकार राजस्थानी सतरंगी संस्कृति के रंग बिखेर रहे.      

कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, चरी-घूमर और कठपुतली नृत्य आकर्षण का केंद्र है. तीज माता की शाही सवारी पर ड्रोन से पुष्पवर्षा की जा रही है. छोटी चौपड़ पर महाआरती के साथ नामचीन बैंड स्वरलहरियां बिखेर रहे है. महिला का शौर्य प्रदर्शन, बालिकाओं की तलवारबाजी सहित हेरतअंगेज करतब लोगों का ध्यान आकर्षण कर रहे है. वहीं मनमोहक सजावट के साथ घोड़ों और ऊंटों से आन-बान-शान झलक रही है.