राजस्थान में नौतपा में भीषण गर्मी का कहर, जयपुर में बाड़मेर और जोधपुर से ज्यादा गर्मी, 27-28 मई से गर्मी से राहत मिलने के आसार

राजस्थान में नौतपा में भीषण गर्मी का कहर, जयपुर में बाड़मेर और जोधपुर से ज्यादा गर्मी, 27-28 मई से गर्मी से राहत मिलने के आसार

जयपुर: नौतपा में राजस्थान तप रहा है. राजस्थान में नौतपा में भीषण गर्मी का कहर जारी है. जयपुर, कोटा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तेज गर्मी है. बीते दिन कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में बाड़मेर और जोधपुर से ज्यादा गर्मी है. 

आज 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया. तेज धूप और लू से जनजीवन प्रभावित हुआ. 27-28 मई से गर्मी से राहत मिलने के आसार है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, मौसम बदलने की संभावना है. 16 जिलों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है.

आपको बता दें कि नौतपा का आज दूसरा दिन है. सूरज आग बरसा रहा है. आज राजस्थान के 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में रेगिस्तानी जिलों से ज्यादा गर्मी है जिससे लोगों के हाल बेहाल हैं. 45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कल कोटा रहा सबसे गर्म शहर रहा. आज 16 जिलों में धूलभरी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

कई इलाकों में ओले गिरने और मौसम बदलने की चेतावनी है. 28 मई से राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.कल नौतपा के पहले दिन प्रदेशभर में तेज लू चली. जैसलमेर-बीकानेर में दिनभर सीवियर हीटवेव का असर रहा. हनुमानगढ़-अलवर में रातभर गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे. चित्तौड़गढ़, पिलानी, अलवर समेत कई शहरों में पारा 44 डिग्री पार रहा.