जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्वगणना का कार्य जारी, 16 मई से 14 जून तक किया जाएगा डोर-टू-डोर सर्वे

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्वगणना का कार्य जारी, 16 मई से 14 जून तक  किया जाएगा डोर-टू-डोर सर्वे

जयपुरः जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्वगणना का कार्य जारी है. जिला कलक्टर संदेश नायक ने ऐप के माध्यम से स्व-गणना की. ऑनलाइन प्रक्रिया को बताया सरल,आमजन से की भागीदारी की अपील की. अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें. स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करें, यह प्रक्रिया अत्यंत सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है. 

प्रक्रिया में कुल 33 प्रश्नों के प्रश्न जिनमें मकान की स्थिति, स्वामित्व, परिवार के सदस्य, पानी, बिजली, शौचालय, किचन, इंटरनेट एवं वाहनों से संबंधित जानकारी शामिल है. स्व-गणना अभियान 15 मई तक संचालित होगा. 16 मई से 14 जून तक डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा.