राज्य सरकार दिलवा रही किसानों के हक का पैसा, कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी पहल

राज्य सरकार दिलवा रही किसानों के हक का पैसा, कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी पहल

जयपुर: राज्य सरकार किसानों के हक का पैसा दिलवा रही है. कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ी पहल की. चार साल पुराने मामले में किसानों को मुआवजा दिलवा रहे है.
टिश्यू कल्चर खजूर के ऑफ टाइप पौधों का मुआवजा दिलवा रहे है. पश्चिमी राजस्थान में खजूर क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत पौधे लगे थे. 

वर्ष 2022-23 और 2023-24 में ऑफ टाइप पौधों का मुआवजा दिया जा रहा है. टिश्यू कल्चर खजूर के 8356 ऑफ टाइप पौधों का मुआवजा दिलवा रहे है. मुआवजा देने में लापरवाही के चलते दो फर्मों की बैंक गारंटी जब्त करवा दी. NACOF और NFCD की बैंक गारंटी जब्त कर मुआवजा दिलवाया जा रहा है.

दोनों फर्म की 4 करोड़ 37 लाख से अधिक की बैंक गारंटी को फोर फीट किया. प्रदेश के 82 किसानों को फर्म की जब्त राशि से 2 करोड़ 29 लाख रुपए दिलवा रहे है. जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, श्रीगंगानगर. झुंझुनूं, हनुमानगढ़ व बीकानेर के किसान शामिल है. किसानों को अब तक 84 लाख से अधिक मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई गई. उधर, 1 करोड़ 44 लाख रुपए की मुआवजा राशि के निर्देश जारी हो चुके है. 

राज्य सरकार दिलवा रही किसानों के हक का पैसा: 
-कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी पहल
-चार साल पुराने मामले में किसानों को दिलवा रहे मुआवजा 
-टिश्यू कल्चर खजूर के ऑफ टाइप पौधों का दिलवा रहे मुआवजा
-पश्चिमी राजस्थान में खजूर क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत लगे थे पौधे
-वर्ष 2022-23 और 2023-24 में ऑफ टाइप पौधों का मुआवजा
-टिश्यू कल्चर खजूर के 8356 ऑफ टाइप पौधों का दिलवा रहे मुआवजा
-मुआवजा देने में लापरवाही के चलते दो फर्मों की बैंक गारंटी करवा दी जब्त
-NACOF और NFCD की बैंक गारंटी जब्त कर दिलवाया जा रहा मुआवजा
-दोनों फर्म की 4 करोड़ 37 लाख से अधिक की बैंक गारंटी को किया फोर फीट
-प्रदेश के 82 किसानों को फर्म की जब्त राशि से दिलवा रहे 2 करोड़ 29 लाख रुपए 
-जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, श्रीगंगानगर. झुंझुनूं, हनुमानगढ़ व बीकानेर के किसान शामिल
-किसानों को अब तक 84 लाख से अधिक मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई गई
-उधर, 1 करोड़ 44 लाख रुपए की मुआवजा राशि के निर्देश जारी हो चुके