सावन मास बीता, पांचना बांध अभी तक रीता , करौली जिले के सबसे बड़े पांचना बांध का जलस्तर पहुंचा 256.50 मीटर

सावन मास बीता, पांचना बांध अभी तक रीता , करौली जिले के सबसे बड़े पांचना बांध का जलस्तर पहुंचा 256.50 मीटर

करौली : सावन मास बीता, पांचना बांध अभी तक रीता है. जिले के सबसे बड़े पांचना बांध का जलस्तर 256.50 मीटर पहुंचा. जबकि बांध की कुल भराव क्षमता 258.62 मीटर है. 
हालांकि बांध में 15 जून के जलस्तर 254.85 मीटर की तुलना में जल स्तर 1.65 मीटर बढ़ा. सपोटरा क्षेत्र का 25 फीट भराव क्षमता का कालीसिल बांध लबालब हुआ है. 

मंडरायल क्षेत्र के नीदर बांध में 17 फीट भराव क्षमता के मुकाबले 12.37 फीट पानी है. जबकि कैलादेवी क्षेत्र के मामचारी बांध में 19 फीट भराव क्षमता की तुलना में 14.24 फीट जलस्तर हुआ.आपको बता दें कि आगामी हफ्ते मानसून कमजोर रहेगा. राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज से बारिश का दौर धीमा पड़ेगा. मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है. 

राजस्थान के 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है. भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, कोटा, बारां, अजमेर के लिए यलो अलर्ट जारी किया.2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होगी. हालांकि कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 27-28 अगस्त को मध्यम बारिश हो सकती है. मानसून के कमजोर होने के साथ तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौजूदा बारिश अभी सामान्य स्तर से करीब 15 फीसदी कम है.