उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. प्रदेश के 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना है. चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल में तेज बारिश की संभावना है. रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा में तेज बारिश की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 28 से 30 अप्रैल तक अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और झोंकेदार हवा चलने की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है.