जयपुरः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रेस वार्ता कर कहा कि CJP के दीपके मेरे यहां से ही है, उन्होंने प्रदर्शन भी किया. मोदी ने सबको माफ करने के लिए कहा है, किसी भी स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के लिए कहा. मेरा निवेदन है कि कोई भी कानून हाथ में ना ले. हमने कठोर कानून बनाया, सभी मांगें मानी. एक लड़की ने पीएम को अपशब्द बोले, पीएम ने उसे भी माफ किया.
मैं भी आंदोलन करके यहां पहुंचा हूं. लाठीचार्ज यूं ही नहीं होता. मुझे भी पता है, पर मैं लाठीचार्ज का समर्थन नहीं करता. संसद भवन तक मार्च करना भी गलत है. जिस पुलिसकर्मी ने गलती की, उन पर भी कार्रवाई हो रही है. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) राजस्थान के नगर निकाय चुनाव लड़ेगी.
RPI उमीदवार उतारेगीः
बीजेपी के साथ मिलकर राजस्थान के नगर निकाय चुनाव लड़ेगी. कुछ जगह RPI उमीदवार उतारेगी और बाकी जगह BJP का सपोर्ट किया जाएगा. इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे. कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा इसके लिए चर्चा करेंगे.