'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' अभियान की शुरुआत, 'नशा मुक्त युवा' अभियान लॉन्च, पीएम मोदी बोले-देश के युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लें

'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' अभियान की शुरुआत, 'नशा मुक्त युवा' अभियान लॉन्च, पीएम मोदी बोले-देश के युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लें

नई दिल्ली: 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' अभियान की शुरुआत हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा' अभियान लॉन्च किया. 100 हफ्तों तक 'नशा मुक्त युवा' अभियान चलेगा. पीएम मोदी का युवाओं के साथ वर्चुअली संवाद किया. पीएम मोदी ने कहा कि शुभ संकल्प और अभियान के लिए युवा आगे आएं. ये अभियान परिवार और राष्ट्र से जुड़ा है. 

पीएम मोदी ने कहा कि युवा नशे और ड्रग्स के खतरे को समझें. विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा का होना जरूरी है. विकसित भारत के लिए नशे को खारिज करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लें. युवा भारत की अमृत पीढ़ी है,देश का युवा तन मन से स्वस्थ रहे. 

पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को ऊर्जा और कौशल की जरूरत है. नशा एक मां की मुस्कान छीन लेता है. नशा पिता के सपने को चूर चूर कर देता है. नशा दुश्मन देश की आतंकी साजिश का हिस्सा है. पीएम मोदी ने कहा कि नशा राष्ट्र की शक्ति को कमजोर करता है. नशा समाज को पतन की ओर ले जाता है. लाखों युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया. नशे से एक सपने की बाल मृत्यु हो जाती है.