जयपुरः पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला है. जयपुर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. राजधानी में बारिश के साथ कई जगह ओले गिरे. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग में बारिश दर्ज की गई है. नोहर-हनुमानगढ़ में 20 MM, नारायणा-जयपुर में 27 MM बारिश हुई. \
आज जयपुर,कोटा,भरतपुर,अजमेर और बीकानेर संभाग में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कल से 5–6 दिन प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार है. 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाने की संभावना है.