पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान, अब ICC ले सकता कड़ा एक्शन... ग्रुप स्टेज में बाहर होने का खतरा

पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान, अब ICC ले सकता कड़ा एक्शन... ग्रुप स्टेज में बाहर होने का खतरा

नई दिल्लीः भारत का खौफ या लाज बचाने की कोशिश. अक्सर भारत के साथ युद्ध के मैदान में सरेंडर करने का पाकिस्तान का पुराना रिकॉर्ड रहा. फिर वो चाहे 1971 की जंग हो या ऑपरेशन सिंदूर सभी में हथियार डाल चुका पाकिस्तान हमेशा से पछाड़ा गया है लेकिन अब क्रिकेट के मैदान में भी पाकिस्तान पीठ दिखाकर भागा है. 

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से ही मना कर दिया. टूर्नामेंट खेलेगा लेकिन बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी को भारत से भिड़ना नहीं चाहता है. उसकी इस 'नौटंकी' पर अब ICC कड़ा एक्शन ले सकता है. क्योंकि PCB की 50% से अधिक कमाई ICC से मिलने वाले शेयर से होती है. 

रेवेन्यू, PSL पर एक्शन और ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी से हाथ धोना पड़ सकता है. इसके साथ ही ग्रुप स्टेज ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है. क्योंकि पिछले संस्करण में जिस अमेरिका से हारे उसी से उसका मुकाबला है नीदरलैंड भी पाकिस्तान को धो सकते है. लेकिन उससे पहले ही डर से हार मान चुका पाकिस्तान अब सरेंडर कर चुका है.