कमजोर मानसून से राजस्थान में 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा, शुरुआती सर्वे में 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में

कमजोर मानसून से राजस्थान में 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा, शुरुआती सर्वे में 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में

जयपुर: कमजोर मानसून से राजस्थान में 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा है. शुरुआती सर्वे में 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में है. पाली, जैसलमेर और जालोर में सबसे ज्यादा खराब हालात सामने आए. तीनों जिलों में सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश दर्ज हुई. 

कई जिलों की तहसीलों में कम बारिश से अकाल के हालात है. इसके चलते गर्मियों में 2-3 जिलों में पानी की ट्रेन चलानी पड़ सकती है.बाजरा, मूंग, ग्वार समेत खरीफ फसलों को भारी नुकसान की आशंका है. 

15 अक्टूबर के बाद सरकार को गिरदावरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के बाद सूखा प्रभावित जिलों और तहसीलों की सूची जारी की जाएगी. पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सामान्य से 41%, हरियाणा में 23, गुजरात में 10 और एमपी में सामान्य से 4% कम बारिश हुई.

कमजोर मानसून से राजस्थान में 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा: 
-शुरुआती सर्वे में 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में
-पाली, जैसलमेर और जालोर में सबसे ज्यादा खराब हालात सामने आए
-तीनों जिलों में सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश दर्ज हुई
-कई जिलों की तहसीलों में कम बारिश से अकाल के हालात
-इसके चलते गर्मियों में 2-3 जिलों में चलानी पड़ सकती पानी की ट्रेन
-बाजरा, मूंग, ग्वार समेत खरीफ फसलों को भारी नुकसान की आशंका
-15 अक्टूबर के बाद सरकार को गिरदावरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी
-रिपोर्ट के बाद सूखा प्रभावित जिलों और तहसीलों की सूची जारी
-पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सामान्य से 41%, हरियाणा में 23, 
-गुजरात में 10 और एमपी में सामान्य से 4% कम बारिश