जयपुर : CEC के खिलाफ कल दिल्ली में विपक्ष का बड़ा विरोध मार्च होगा. AICC के आह्वान पर राजस्थान कांग्रेस से जुड़े नेता मार्च में शामिल होंगे. विरोध मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान सहित देशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे.
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली में सरकार गुंडागर्दी कर रही है. प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले लोगों को रोका जा रहा है. लोकतंत्र में सबको आवाज उठाने का अधिकार है. एसआईआर को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए. दिल्ली में किस तरह के हालत हैं, सभी को रोका जा रहा है. आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. हम सभी दिल्ली जाएंगे, इनकी जेले छोटी पड़ जाएंगी.