जयपुरः नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने आम लोगों का जीना दूभर किया. बढ़ती महंगाई से जनता का दैनिक जीवन गंभीर संकट में है.
महंगाई पहले ही आसमान छू रही थी और अब रसोई गैस की किल्लत तथा कालाबाजारी की दोहरी मार ने आम आदमी की तकलीफें बढ़ा दी है. भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में जनता की राहत नहीं. बल्कि महंगाई, किल्लत और अव्यवस्था को बढ़ाना है.