जयपुरः राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रैल से समय बदलेगा. ग्रामीण इलाकों के सीएचसी/पीएचसी के OPD में भी बदलाव किया गया है. ग्रीष्मकालीन सत्र के चलते OPD के समय में बदलाव किया गया है.
इन संस्थानों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे OPD चलेगा. राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक OPD चलेगा. अतिरिक्त निदेशक (चिकित्सा प्रशासन) डॉ. नरोत्तम शर्मा ने आदेश जारी किए.