राजस्थान के निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज पहला दिन, बीजेपी, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी भरे नामांकन

राजस्थान के निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज पहला दिन, बीजेपी, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी भरे नामांकन

जयपुर : राजस्थान के निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज पहला दिन है. 305 निकायों में अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 29 नामांकन दाखिल हुए हैं, 25 उम्मीदवार मैदान में हैं.

बीजेपी, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन भरे हैं. भाजपा ने 9 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. कांग्रेस ने 6 निकायों में नामांकन दाखिल किया है. एक ही निकाय-भीनमाल में भाजपा और कांग्रेस दोनों के नामांकन दर्ज किया है. इसके अलावा निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भी मैदान में हैं.

प्रदेश के निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज पहला दिन
-305 निकायों में हो रहा अध्यक्ष पद का चुनाव
-पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 29 नामांकन दाखिल,25 उम्मीदवार मैदान में
-बीजेपी,कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी भरे नामांकन
-भाजपा ने 9 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
-कांग्रेस ने 6 निकायों में नामांकन दाखिल किया
-एक ही निकाय-भीनमाल में भाजपा और कांग्रेस दोनों के नामांकन दर्ज
-इसके अलावा निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भी मैदान में