जयपुर : दिवाली से पहले व्यापारियों का दिवाला निकल गया है. पुरोहित जी का कटला में आग की घटना भारी पड़ेगी. त्योहारी सीजन से ठीक पहले व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है. कटला में 15 से अधिक दुकानें आग के हवाले हुई.
व्यापारियों की मानें तो प्रथम दृष्टया करोड़ों का नुकसान हो गया है. त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानों में ज्यादा माल भरा हुआ था. व्यापारियों की टीस यह भी कि निगम के हाइड्रेंट सही होते तो नुकसान कम होता. लेकिन कटला में आग लगने के बाद निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है.
बता दें कि सुबह करीब 7 बजे पुरोहित जी का कटला में भीषण आग से हड़कंप मच गया. कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में आज सुबह भीषण आग लगी. कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में आग लगी. देखते ही देखते आग की चपेट में 20 से ज्यादा दुकानें आई. कपड़े, प्लास्टिक और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें आग की चपेट में आईं.