अलवर में दर्दनाक हादसा, 11 केवी की लाइन का तार टूटकर गिरा... 2 लोगों की मौत

अलवर में दर्दनाक हादसा, 11 केवी की लाइन का तार टूटकर गिरा... 2 लोगों की मौत

अलवरः अलवर के टहला क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है. 11 केवी की लाइन का तार टूटकर गिरा. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई. हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. धीरोडा-दरोगाला मार्ग पर हादसा हुआ. 

मृतकों की पहचान मूलचंद गुर्जर और रमेश गुर्जर के रूप में हुई. सूचना पर टहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को टहला सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया. विद्युत लाइन टूटकर गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.