जोधपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत... स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

जोधपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत... स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

जोधपुरः जोधपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई. दोनों नाबालिग घर से खेलने के लिए निकले थे. दोनों के शव जे.डी.ए. कॉलोनी में भरे पानी में तैरते मिले. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया.       

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया. वहीं सूचना पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है. घटना के कारणों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.