जयपुरः बस्सी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. ट्रक की चपेट में आने से अर्जुन मीणा ने मौके पर दम तोड़ दिया. युवक किशनपुरा (क्यार की ढाणी) निवासी था.
तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. रावला का बालाजी मंदिर के पास श्मशान भूमि के सामने हादसा हुआ.