सीकरः लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सिनवाली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने जानकारी दी.