रूस-यूक्रेन जंग के बीच ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात, युद्ध शांति वार्ता पर हुई बातचीत

रूस-यूक्रेन जंग के बीच ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात, युद्ध शांति वार्ता पर हुई बातचीत

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन जंग के बीच ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात हुई. इस दौरान रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर बातचीत हुई. ट्रंप से बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन शांति के लिए तैयार है.

हमने सभी विषयों पर गहन चर्चा की. 20 सूत्री शांति योजना पर 90% सहमति हो गई है. जेलेंस्की से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी का मसला करीब 95% तक तय हो चुका है.

एक या दो बेहद पेचीदा मुद्दे अब भी बचे हुए हैं. जमीन से जुड़ा सवाल सबसे मुश्किल बना हुआ है. डोनबास पर सबसे ज्यादा विवाद है, डोनबास के मुद्दे पर बात नहीं बनी है.