बांसवाड़ाः कुशलगढ़ के तांबेसरा में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई. दोनों मासूम स्कूल से घर लौटने के बाद खेल रहे थे. खेलते खेलते बिना मुंडेर के कुएं में गिरे. दोनों ही मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने लोगों की मदद से दोनों मासूमों को कुएं से बाहर निकाला.
दोनों को CHC हॉस्पिटल तांबेसरा लाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित किया. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.