केंद्रीय कैबिनेट ने ITLA को दी मंजूरी, सड़क, रेल, बंदरगाह, विमानन, जलमार्ग और शहरी परिवहन की बनेगी एकीकृत योजना

केंद्रीय कैबिनेट ने ITLA को दी मंजूरी, सड़क, रेल, बंदरगाह, विमानन, जलमार्ग और शहरी परिवहन की बनेगी एकीकृत योजना

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने एकीकृत परिवहन-लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण ITLA को दी मंजूरी है. सड़क, रेल, बंदरगाह, विमानन, जलमार्ग और शहरी परिवहन की  एकीकृत योजना बनेगी. 10 साल से अधिक अवधि के राष्ट्रीय परिवहन मास्टर प्लान में पर्यटन कनेक्टिविटी भी अहम है.

500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन और क्रियान्वयन निगरानी ITLA करेगा. GSTN, FASTag, GPS समेत डेटा से यात्री और माल परिवहन की जरूरतों का विश्लेषण होगा. बेहतर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी से पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाने पर जोर रहेगा. 

लॉजिस्टिक्स लागत घटने के साथ पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. दिल्ली से जयपुर, अजमेर, उदयपुर और आगे गुजरात तक मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर फोकस रहेगा. डेजर्ट, हेरिटेज, धार्मिक और वाइल्डलाइफ पर्यटन स्थलों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ने का मौका है.

एयर-रेल-रोड कनेक्टिविटी के एकीकरण से पर्यटकों का सफर ज्यादा सुगम और तेज बनाने की संभावना है. बेहतर कनेक्टिविटी से दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक निवेश और निजी क्षेत्र की पहुंच बढ़ेगी. राजस्थान के पर्यटन को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने में परिवहन एकीकरण बड़ा आधार बन सकता है.