केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NEET परीक्षा को लेकर बड़ा बयान, कहा- NEET का अगला पेपर कंप्यूटराइज्ड होगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NEET परीक्षा को लेकर बड़ा बयान, कहा- NEET का अगला पेपर कंप्यूटराइज्ड होगा

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NEET परीक्षा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET का अगला पेपर कंप्यूटराइज्ड होगा. इसके लिए जो व्यवस्था जरूरी है उस पर काम किया जाएगा.हमने NEET परीक्षा को लेकर कई सबक सीखे. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमें इस परीक्षा के संबंध में कई सुझाव भी मिले. समाज के अनेक बुद्धिजीवियों और शिक्षक और अच्छे अनुभवी प्रशासकों के सुझाव पर काम किया गया.  जो हमारी आलोचना करते थे, प्रजातंत्र में आलोचना से ही सुझाव आते हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें एक पारदर्शी शिक्षा प्रणाली अपनानी चाहिए. पेपर लीक दोबारा नहीं होगा, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता. मेरी जिम्मेदारी इसे सही ढंग से करवाना है. 

शिक्षा के कुछ “रक्षक ही भक्षक” बन गए थे, जिसके कारण पेपर लीक हो गया था. लेकिन अब ऐसा नहीं हो इस पर काम किया जा रहा है. सॉल्वर गैंग पहले भी होता था, इस बार सॉल्वर गैंग को पकड़ा गया है. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमने एक पैटर्न तैयार कर उन्हें पकड़ा है. इसलिए मैं कहता हूं हमें गेम का रूल्स नहीं बदलना है, पूरा गेम ही बदलना होगा NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच कर रही है, वो इसकी तह तक जाएगी.