जयपुरः RPA में आरक्षक नव नियुक्ति समारोह आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे हजारों नौजवानों को आज वर्दी मिली है. उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है. राजस्थान पुलिस को बड़ी फोर्स मिली है. 2500 से ज़्यादा महिला कांस्टेबल हैं. राजस्थान की जनता को कहना चाहता हूं,बिना खर्चे के,बिना सिफारिश के नौकरी मिली है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का शुरू किया पेपरलीक का सिलसिला खत्म कर दिया है.
9 हजार में से 2500 महिला आरक्षक हैं. इन 9 हजार युवाओं को बिना किसी खर्चे के हमारी सरकार ने नौकरी दी है. पारदर्शी तरीक़े से इनकी भर्ती हुई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शानदार काम कर रहे है. राजस्थान पुलिस देश की सबसे अग्रणी और सक्षम पुलिस का स्थान रखती है. 1070 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा,चंबल के बीहड़, थार का मरुस्थल,अजमेर,नाथद्वारा,उदयपुर,चित्तौड़गढ़, पर्यटन के कई केंद्र,कई अभयारण्य राजस्थान में मौजूद है. इसलिए यहां की पुलिस की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है.
अपराधों में बहुत कमी आईः
भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधों में बहुत कमी आई है. हत्या, महिला अपराध, SC-ST अपराध, लूट के मामलों में बड़ी कमी आई है. राजस्थान पुलिस ने कई नई शुरुआत की है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की भी शुरुआत हुई है. साइबर अपराध रोकने के लिए राजस्थान में साइबर हेल्पलाइन की शुरूआत की. नए BNS कानून आपको नया अनुभव कराएंगे. नए कानूनों में नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रखे गए हैं. क्योंकि हमारा उद्देश्य पारदर्शी तरीके से सरकार चलाना है. कानून व्यवस्था अच्छी है तभी कोई राज्य विकास कर सकता है. आने वाले दिनों में राजस्थान का भविष्य काफी उज्जवल है.
कोई पेपर लीक नहीं हो रहेः
भजनलाल सरकार ने पेपर लीक का सिलसिला खत्म कर दिया है. आज प्रदेश में किसी प्रकार के कोई पेपर लीक नहीं हो रहे. अब आपको सुरक्षित राजस्थान का सपना साकार करना है. आज भजनलाल जी के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध,भ्रष्टाचार में लगातार कमी आ रही है. राजस्थान पुलिस द्वारा नये नये नवाचार और पहल की जा रही है. आज प्रदेश में अपराध में करीब 14 फीसदी तक कमी हुई है. महिला अपराध में 10 फीसदी कमी हुई है. प्रदेश सरकार ने AGTF का गठन कर अपराधियों की कमर तोड़ी है.