बीकानेर: बीकानेर भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने प्रेस वार्ता की. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि सांसदों की सीटें फ्रीज किसने की स्व.इंदिरा गांधी ने'. विपक्ष ने हताशा निराशा में ये किया सिर्फ़ इस डर से कि क्रेडिट पीएम मोदी को ना मिल जाए.
भारत की महिलाएं विपक्ष को चुनावों में सबक सिखाएंगी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि ये पचास प्रतिशत आबादी को हक देने का मामला था. ऐतिहासिक कानून का विरोध ,विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक कानून है. विपक्ष ने बहानेबाजी कर महिलाओं के अधिकार टालने की कोशिश की.
BJP कार्यालय में केंद्रीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal ने की प्रेस वार्ता | Bikaner News#FINVideo #BJP #ArjunRamMeghwal #Bikaner #RajasthanWithFirstIndia #RajasthanNews @arjunrammeghwal @BJP4Rajasthan pic.twitter.com/wdFdM23qkN
— First India News (@1stIndiaNews) April 26, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया. साल 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में कानून लागू होगा. भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया. महिलाओं के अधिकारों पर विपक्ष सिर्फ राजनीति करता है. बीकानेर प्रेस वार्ता में भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही.