केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-आने वाले समय में 200 नई ट्रेनें मिलेगी, राजस्थान में बन रहे है 25 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-आने वाले समय में 200 नई ट्रेनें मिलेगी, राजस्थान में बन रहे है 25 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल

जोधपुर: केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मारवाड़ के दौरे पर रहे. जोधपुर रेलवे स्टेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के बाद राजस्थान में 46 नई गाड़ियां शुरू हुई है. आने वाले समय में 200 नई ट्रेनें मिलेगी. यह मोदी जी का राजस्थान के प्रति विश्वास है. जोधपुर रेलवे स्टेशन का काम अभूतपूर्व है. 

राजस्थान का भव्य स्टेशन बन कर तैयार होगा. शौर्य की धरती पर नया नग जुड़ेगा. डबल इंजन की सरकार में डबल तेजी से काम होगा. जैसलमेर, पाली, जयपुर, के रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो रहे है. पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन भी अब पर्यटन का केंद्र बनेंगे. राजस्थान में 25 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बन रहे है. मोदी जी यह सरकार सेवा और कर्तव्य की भावना के साथ काम कर रही है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जालौर और पाली की 50 वर्षों से डिमांड थी कि दिल्ली की सीधी कनेक्टिविटी हो. आज यह मांग भी पूरी हो रही है. जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई गाड़ी चालू करने की घोषणा की. अगले 10 महीने में जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन चालू होगी. राजस्थान को 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है.

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से देशहित में अपील की है कि पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्रा को टालने की अपील की, 'लेकिन कुछ लोगों को इसमें भी राजनीति दिखती है. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वाभिमान को नहीं झुकने देंगे. यह संकल्प लेकर हमें यहां से जाना है.

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रेल मंत्री जोधपुर का बेटा होने और मेरे छोटे भाई के नाते उन्होंने आज नई सौगात दी है. दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार करते हुए 20 कोच लगाए गए है. अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में शत प्रतिशत ट्रेन इलेक्ट्रिफाइड हो चुकी है. अमृत भारत में देशभर में 1800 स्टेशन का नवनिर्माण हो रहा है. रेलवे के यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए बेहतर काम हुआ है.

अश्विनी वैष्णव ने अपने व्यक्तिगत अनुभव का उपयोग करते हुए यात्रा को सुरक्षित बनाया. सुरक्षा कवच के माध्यम से करोड़ो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है. केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी कहते है रेल केवल परिवहन का साधन नहीं है. बल्कि जीवन रेखा है, बदलते आर्थिक बदलाव की तस्वीर है. भारतीय रेल ने 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन को देखा है. आज दुनिया में जिस स्तर की ट्रेन चलती है, उसी क्वालिटी की ट्रेन यहां चलती है.