गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में ‘SARDAR – THE MAKER OF UNITY’ थीम पर अनूठा कार्यक्रम

सूरत: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उत्सव के अवसर पर, गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में ‘SARDAR – THE MAKER OF UNITY’ थीम के साथ विशेष मेकर्स डे का आयोजन किया गया था. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि विद्यार्थी सरदार पटेल के जीवन से संगठन, साहस, संकल्प, सेवा और एकता के मूल्यों को आत्मसात करें तथा जिम्मेदार नागरिक बनें.

स्कूल के विभिन्न क्लबों और विभागों को एक सूत्र में जोड़कर आयोजित इस कार्यक्रम में Social Activity, Creativity और Innovation के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और नए विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया. सरदार पटेल के जीवन के प्रसंगों, चित्रों, पेंटिंग, आर्ट-क्राफ्ट, मॉडल्स तथा थीम-आधारित कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया.

Science, Mathematics और Technology पर आधारित प्रोजेक्ट्स, Live Painting तथा ‘Waste to Wonder’ जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को उजागर किया. सामाजिक उपयोगिता पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जरूरतमंदों के प्रति संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के मूल्यों को विकसित करने का प्रयास किया गया. सेवा कार्यों के जरिए सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया.

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों-विधायक विनुभाई मोरडिया, श्री मुकेशभाई दलाल,  डॉ. भगीरथसिंह परमार,  दक्षेश मावाणी,  पियुषभाई,  रघु खूंट,  महेशभाई पटेल,  डॉ. साधना सावलिया और देविला मिस्त्री, तथा सूरत की अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों ने विभिन्न विभागों का दौरा कर विद्यार्थियों की कलाकृतियों और प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया. विद्यार्थियों के साथ संवाद करके उन्होंने प्रोजेक्ट्स के पीछे के विचारों, नवाचार और सामाजिक उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना की.

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत के मैनेजिंग ट्रस्टी चुनीभाई गजेरा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना करते हुए यह विचार व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुसंधान की प्रवृत्ति, टीमवर्क और समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

स्कूल परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग तथा बड़ी संख्या में उनकी उपस्थिति से यह मेकर्स डे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. ‘सीखो – सोचो – बनाओ – समाज के लिए उपयोगी बनो’ के दृष्टिकोण को साकार करते हुए, इस कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रेरणादायक प्रयास किया गया.

DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff