लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से परेशान किसानों को राहत दी. सीएम योगी ने पीलीभीत, रामपुर में अतिवर्षा व आलावृष्टि से फसल खराब होने का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में नुकसान का आकलन कर उन्हें समय पर उचित मुआवजा दिया जाए. किसानों को राहत देने के काम में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए.
आपको बता दें कि गत दिन से प्रदेश के हर कोने में हो रही बारिश ने जनजीवन काफी प्रभावित किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्वाधिक परेशान अन्नदाता की हर पीड़ा का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने गत कई दिनों से प्रदेश में बेमौसम बारिश के साथ ही ओला गिरने से फसलें खराब होने पर गहरी चिंता व्यक्त करने के साथ ही किसानों को तत्काल मदद देने का निर्देश दिया है.
उन्होंने अधिकारियों को पहले सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों के प्रकरणों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से बारिश से परेशान किसानों को राहत मिली है. उन्होंने सभी जगह पर खराब फसलों का संज्ञान लिया है.
पीलीभीत और रामपुर में बारिश से काफी फसल खराब हुई है. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी नुकसान का हर हाल में आकलन करें. सभी किसानों को समय से उचित मुआवजा दिया जाए. उन्होंने सपष्ट कहा कि किसानों को राहत देने में कहीं पर भी कोई ढिलाई न हो.