धौलपुरः धौलपुर के सरमथुरा में बड़ा हादसा हुआ है. पोखर में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिला व 1 युवक शामिल है. घटना के बाद तीनों महिलाओं के शवों को बाहर निकाला गया. जबकि युवक की तलाश जारी है.
आंगई थानान्तर्गत विरजा गांव का ये मामला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक धौलपुर के मोरोली निवासी बताए जा रहे है. विरजा में हीरामन पर जात करने आए थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया.