जोधपुर: नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय का लेखा देना होगा. निर्धारित प्रपत्र में 29 सितंबर तक विवरण जमा कराना होगा. निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 15 दिवस के भीतर जानकारी देनी होगी. निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ में चुनावी खर्च का लेखा जमा होगा. अटल सेवा केन्द्र प्रथम तल पर विवरण जमा कराना होगा.
निर्धारित प्रपत्र (क) में निर्वाचन व्यय का हिसाब देना होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में कार्रवाई की जाएगी. समय-सीमा में लेखा प्रस्तुत करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा. लापरवाही पर निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है. अभ्यर्थियों से समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है.