राजस्थान में यूरिया और DAP खाद वितरण का मामला, मंत्री किरोड़ी मीणा बोले-खाद की कोई किल्लत नहीं रही केंद्र से मांग से ज्यादा खाद मिली 

राजस्थान में यूरिया और DAP खाद वितरण का मामला, मंत्री किरोड़ी मीणा बोले-खाद की कोई किल्लत नहीं रही केंद्र से मांग से ज्यादा खाद मिली 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. राजस्थान में यूरिया और DAP खाद वितरण के मामले पर सवाल जवाब हुआ. टोडाभीम से विधायक घनश्याम के प्रश्न का जवाब मंत्री किरोड़ी मीणा ने दिया. 

मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा कि कुछ लाइन लगी ज्यादा लाइन नहीं लगी. अच्छी बारिश होने से खेती ज्यादा क्षेत्र में हुई. किसानों में सतत बुआई की जिससे खाद की ज्यादा जरूरत पड़ी. लाइन में कोई अनहोनी नहीं हुई जो पिछले शासन में होती थी. लाइन लगने पर कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ. खाद की कोई किल्लत नहीं रही केंद्र से मांग से ज्यादा खाद मिली. 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: 
-प्रदेश में यूरिया व DAP खाद वितरण का मामला 
-विधायक घनश्याम के प्रश्न का जवाब दिया मंत्री किरोड़ी मीणा ने 
-कहा-कुछ लाइन लगी ज्यादा लाइन नहीं लगी 
-अच्छी बारिश होने से खेती ज्यादा क्षेत्र में हुई
-किसानों में सतत बुआई की जिससे खाद की ज्यादा जरूरत पड़ी
-लाइन में कोई अनहोनी नहीं हुई जो पिछले शासन में होती थी
-कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ लाइन लगने पर
-खाद की कोई किल्लत नहीं रही केंद्र से मांग से ज्यादा खाद मिली

विधायक घनश्याम ने पूछा. नकली खाद मामले में क्या कार्रवाई हुई कितनी गिरफ्तारी हुई? सदन में मंत्री डॉ.किरोड़ी मीणा ने कहा कि पिछले राज में लोगों की आदत बिगड़ गई थी. 28 केस में पुलिस ने गिरफ्तारी की. मंत्री किरोड़ी ने पिछली सरकार की कार्रवाई से तुलना की. 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र:
-विधायक घनश्याम ने पूछा 
-नकली खाद मामले में क्या कार्रवाई हुई कितनी गिरफ्तारी हुई ?
-सदन में बोले मंत्री डॉ.किरोड़ी मीणा 
-कहा-पिछले राज में लोगों की आदत बिगड़ गई थी
-28 केस में पुलिस ने गिरफ्तारी की
-पिछली सरकार की कार्रवाई से तुलना की मंत्री किरोड़ी ने