अमेरिका ने शुरू किए नए हमले, ईरान पर पूरी रात बरसाया बम, चाबहार और बुशहर समेत कई शहरों में धमाके

अमेरिका ने शुरू किए नए हमले, ईरान पर पूरी रात बरसाया बम, चाबहार और बुशहर समेत कई शहरों में धमाके

नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान पर नए हमले शुरू किए. ईरान पर पूरी रात अमेरिका ने बम बरसाया है. चाबहार और बुशहर समेत कई शहरों में धमाके हुए. ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर चाबहार में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई. 

चाबहार और एक अन्य तटीय शहर कोनारक में लगभग 10 धमाकों की आवाज सुनी गई. ईरानी मीडिया ने अमेरिकी हमलों में एक मौत की पुष्टि की. आपको बता दें कि अमेरिका ने ईरान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में रेलवे पुल पर हवाई हमला किया. रात करीब 1:30 बजे अक टेके खान पुल पर सात 'दुश्मन के प्रोजेक्टाइल' दागे गए. जिनमें से दो के कारण रेलवे ट्रैक पर धमाके हुए.

इससे पहले बुधवार को मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध की चिंगारी उठी है. अमेरिका ने ईरान पर फिर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं. होर्मुज में 3 जहाजों पर अटैक के बाद स्ट्राइक की है. अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए. 

एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स पर हमले किए. हमलों के बाद ईरान ने अपने सिग्नल जैमर चालू किए. ईरान ने कहा कि अमेरिका के हमले अंतरिम समझौते का उल्लंघन है. अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.