अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, हमे हॉर्मूज की जरूरत नहीं, जिन्हें तेल गैस की जरूरत वह हॉर्मूज जाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, हमे हॉर्मूज की जरूरत नहीं, जिन्हें तेल गैस की जरूरत वह हॉर्मूज जाएं

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम संबोधन दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका युद्ध खत्म करने के बेहद करीब है. अमेरिका की इकॉनमी बेहतर स्थिति में है. हमे हॉर्मूज की जरूरत नहीं है, जिन्हें तेल गैस की जरूरत वह हॉर्मूज जाएं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी सेना हमारे कंट्रोल में है. युद्ध खत्म करने का दबाव है.अमेरिकी चाहते हैं सैनिक वापस लौटे. जंग में ईरान की सेना पूरी तरह खत्म हो गई है. ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं. 

युद्ध के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कम समय में दुश्मन को तबाह किया. ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. दुनिया ने ऐसी जीत नहीं देखी होगी. हमारी सेना सबसे ताकतवर सेना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल ड्रोन क्षमता खत्म हो गई है. ईरान की नौसेना खत्म हुई. अमेरिका की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन जारी है. आज बताऊंगा कितना महान हूं.

अगर समझौता हुआ तो मुझे क्रेडिट मिलेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले तीन दिन में युद्ध खत्म हो जाएगा. महीने भर से ईरान से युद्ध जारी है. पुरानी गलतियों को ठीक कर रहा हूं. ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है.